Deoria News: फर्जी डीपीआरओ बन बीएलओ से मांग रहे आधार की ओटीपी
देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के कई शिक्षक एवं बीएलओ साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। जालसाज खुद को डीपीआरओ बताकर आडियो काल के माध्यम से शिक्षकों से आधार नंबर और ओटीपी समेत अन्य गोपनीय जानकारियां मांग रहे हैं। कुछ शिक्षकों के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद उन्हें संदेह हुआ, जिससे साइबर ठगी के प्रयास का खुलासा हुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हाल ही में दो दिन बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कर रहे थे। इसी बीच रविवार की शाम क्षेत्र के खजुरी करौता निवासी शिक्षक एवं बीएलओ रामज्ञान यादव के मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले ने खुद को डीपीआरओ बताते हुए उनसे आधार नंबर सहित अन्य जानकारियां हासिल कर लीं। संयोगवश शिक्षक के बैंक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.