देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पश्चिम तरफ नहर के किनारे गन्ने के खेत में गूलर के पेड़ से एक वृद्ध महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।कुशीनगर जनपद के कसया थाना अंतर्गत कुड़वा दिलीप नगर के कुंवर टोला निवासी राजमती देवी (65) पत्नी स्व. रामनरेश सिंह मानसिक रोगी थी, जिनका इलाज गोरखपुर के एक निजी चिकित्सक के वहां से चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह कई बार घर से बिना बताए चली जाती थीं कुछ दिन बाद खोज कर पुन वापस लाते थे। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस मंगलवार की देर शाम अचानक घर से गायब हो गईं। परिजन आसपास समेत कई जगह खोजबीन किए, लेकिन उनका कहीं पता न...