Deoria News: प्रो. सत्येंद्र व प्रो. अमित कुमार को मिला राजबल्लभ साहित्य सम्मान
देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर स्थित प्रेस्टीज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. रवि प्रकाश मौर्य ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने बापू व शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रो. सत्येंद्र कुमार दुबे व पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अमित कुमार सिंह कुशवाहा को राजबल्लभ साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. रवि प्रकाश ने कहा कि बोध कथाएं मार्गदर्शक होती हैं। इनसे हमें शक्ति मिलती है। कहानियां हमें शत्रुता त्याग कर प्रेम पूर्वक रहने की सीख देती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.