देवरिया, सितम्बर 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील और निबंधन कार्यालय में कार्य करने वाले प्राइवेट कर्मियों के खिलाफ तहसील के वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने कार्य करने के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया है। उन्होंने तहसील व जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आंदोलन करने की चेतावनी दे चुके हैं।

प्राइवेट कर्मियों के विरोध की वजह सदर तहसील कार्यालय और निबंधन ऑफिस में वर्षो से प्राईवेट कर्मियों से कार्य लिया जाता है। सदर तहसील में विभिन्न पटलों प्राईवेट कर्मियों से कई महत्वपूर्ण कार्य लिया जाता है। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी समेत अन्य अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के विभिन्न पटलों पर वर्षो से जमे प्राईवेट कर्मियों द्वारा विभिन्न कार्यो के नाम पर वादकारियों से धन उगाही की जाती है। अधिकारियों के सं...