देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सीसी रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद मंगलवार की रात परिजनों ने हंगामा किया। साथ ही डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। देर रात पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। मइल थाना क्षेत्र के पिपरा बांध निवासी रेहाना खातून (23) पत्नी अशरफ को कुछ दिन पहले सीसी रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। हजारों रुपया खर्च करने के बाद भी महिला की सेहत में सुधार नहीं हुआ। यह देख डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: प्राइवेट अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा पति के अनुसार महिला को अस्पताल के ही लोग एक अस्पताल में भर्ती करा दिए, जहां उसकी ...