देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एसवी इंटरनेशनल स्कूल रौनी गंगाचक मझौलीराज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है। दोनों पर विद्यालय में कार्यरत रहे सहायक अध्यापक की पत्नी के बकाया वेतन का भुगतान नहीं करने, गाली-गलौज, पर्स छीनने और रुपये मांगने पर जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप है।

आरोपों का विवरण कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी राघवेन्द्र कुमार उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह करीब आठ वर्षों तक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे। उनकी पत्नी सौम्या द्विवेदी को रौनी गंगा चक गांव निवासी व विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पाण्डेय ने 32 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया था। आरोप है कि प...