देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: बंजरिया बाजार हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिंदू परिषद पथरदेवा प्रखंड के स्थापना दिवस पर बुधवार को ग्राम पंचायत तुर्कपट्टी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं और बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवसप्रतियोगिता के परिणाम दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में कुशीनगर जनपद स्थित जौरा बाजार के चंदन यादव प्रथम, कुशीनगर के विशाल कुशवाहा द्वितीय तथा पट्टी, तरकुलवा के बृजभूषण दुबे तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सेमरी, बघौचघाट के कृष्णा कुमार प्रथम, बघौचघाट के मिथिलेश गौड़ द्वितीय तथा सेमरी के आर्यन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छोटे बच्चों के वर्ग में ऋषिकेश पास...