देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना अंतर्गत बैतालपुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एसपी अभिजीत आर शंकर ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।एसपी ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क नजर बनाए रखने, नियमित पैदल गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...