देवरिया, सितम्बर 15 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पकड़िहवा गांव निवासी सुन्दरी देवी ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप है कि वह अपने बेटे मिथलेश के साथ गिरा हुआ पेड़ काट रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सौरव, गौरव और ज्ञांती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डाल काटने को लेकर मारपीट, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...