देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। एक पूर्व जनप्रतिनिधि का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लार थाना क्षेत्र के रावतपार घाट बंधे के पास स्थित बंद एक अंडा फार्म का बताया जा रहा है।वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व जनप्रतिनिधि एक महिला के साथ अंडा फार्म से निकलते हुए दिख रहे हैं। वे उस महिला को अपनी पत्नी बता रहे हैं लेकिन वीडियो बना रहा व्यक्ति इसे खारिज करते हुए पूर्व जनप्रतिनिधि पर आरोप लगा रहा है। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...