Deoria News: पूर्व एसडीएम की भूमिका की जांच करने गांव पहुंचे अपर आयुक्त
देवरिया, अगस्त 23 -- Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चार माह पूर्व चकनाली पर सड़क निर्माण के विरोध के दौरान हुई अधिवक्ता की मौत के मामले में पूर्व उपजिलाधिकारी की भूमिका की जांच करने शनिवार को टीम गाँव पहुंची। मंडलायुक्त के आदेश पर जांच अधिकारी अपर आयुक्त प्रशासन प्रयागराज त्रिभुवन ने विवादित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इसी वर्ष 5 अप्रैल को लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सड़क बनाने को लेकर अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान राजेश यादव के बीच तीखी बहस हुई थी। कुछ देर बाद अधिवक्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रधान राजेश यादव, तारकेश्वर, कुलवंत, सुखवंत समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। मृतक के परिजनों ने तत्कालीन एसडीएम बरहज विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.