देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के एक सरगना को उठा लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस गिरोह के जिले में हाल के दिनों में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही है। पुलिस के दावे हैं कि जिले में हाल के दिनों हुई कई चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश हो जाएंगे।

चोरी की घटनाएँ जिले में हाल के दिनों में सलेमपुर कोतवाली के मझौलीराज समेत कई जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिसमें लाखों रुपये से अधिक के सामान चले गए। पुलिस इन मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही है। इन घटनाओं के पर्दाफाश के लिए संबंधित थानों के साथ ही स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है। मामले की जांच कर रही स्वाट टीम ...