देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: मेहरौनाघाट,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार में यूनिक पोल लगाने के कार्य को लेकर बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस चौकी से सटे और सड़क के किनारे यूनिक पोल लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल काम रुकवा दिया। पुलिस चौकी के ठीक बगल और सड़क के किनारे यूनिक पोल लगाने का कार्य कराया जा रहा था।

पुलिस का हस्तक्षेप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों से पोल लगाने के आदेश की प्रति तथा उक्त स्थान पर पोल लगाने के लिए किए गए स्थल निर्धारण की स्वीकृति की कॉपी मांगी। मामला बढ़ता देख ठेकेदार वहां से निकल गया। नगर पंचायत लार पहले ही लगातार लगने वाले जाम की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य बाजार और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण, वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और सड़क किनार...