देवरिया, नवम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया। जिले में इन दिनों साइबर टीम सक्रिय हो गई है। सुरौली थाने की पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराध के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 19 हजार रुपये साइबर अपराधियों के चंगुल से वापस कराने में सफल हुई है।परसा जोकहा निवासी छोटेलाल निषाद के खाते से 6 सितंबर को रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। इस मामले में उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रयास किया और 19 हजार रुपये वापस कराने में पुलिस सफल हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...