देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोहराईं गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठी महिला को ठोकर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग भी वाहन की चपेट में आ गए। दोनों को ठोकर मारने के बाद पिकअप सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे में महिला और बुजुर्ग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है।थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव निवासी सुदामी देवी महुआनी-आमघाट मार्ग पर सड़क किनारे बरगद के पेड़ की छांव में बैठी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को ठोकर मारने के बाद पिकअप खेत में उतर गई। सूचना पर पहु...