देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल शर्मा व मंत्री राकेश कुमार मिश्र ने वार्ड में स्थित उद्घाटन पार्क के समस्याओं व रख रखाव को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को पत्रक सौंपा है। पत्रक में कहा गया है कि 2 अक्टूबर 1983 को तत्कालीन जिलाधिकारी सुबोध नाथ झा द्वारा इस पार्क का उद्घाटन किया गया था। पार्क के अंदर कुत्तों व छुट्टा जानवरों का कब्जा है तथा पूरे परिसर में घास फूस उगी है। पार्क के मुख्य द्वार पर विगत कई माह से निष्प्रयोज्य ट्रैक्टर ट्राली खड़ा है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पार्क में जिलाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में पार्क को व्यवस्थित कराया जाना जरूरी है जिससे कि वार्ड के नागरिक व बच्चे लाभान्वित हो सकें।

हिंदी हिन्द...