देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्वर्गीय पान कुमारी देवी की 12वीं पुण्यतिथि पर सोनूघाट स्थित आराध्या हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 40 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। डॉ.कमलेश यादव ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने,जरूरतमंदों की मदद को आगे आने की अपील की।शिविर में डॉ. कमलेश यादव, राकेश यादव, आदर्श सिंह, संदीप, पंकज मिश्रा, नैंसी यादव, ज्योति यादव, संतोष सिंह, धनंजय, आलोक, रवि प्रकाश, हृदय शंकर यादव, दुर्गेश, अंकित, अरुण, नीरज, नवरंग, डॉ. बिरजेश यादव, अनुप कुमार शामिल ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...