देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन के तहत भागलपुर ब्लाक के गोड़वली गांव में पानी सप्लाई का पाइप फटने से शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है, वहीं बिजली के तार से होकर गिरने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पाइप फटने से करीब पानी का फब्बार करीब बीस फीट ऊपर उठ रहा है, जो हाईटेंशन तार से होकर गिर रहा है।इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बंद रहा। ग्रामीणों ने गोड़वली के लिए पानी टंकी बनाने व लीकेज की समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि एक साल से गांव में पानी सप्लाई नहीं आती है। जगह-जगह फाइप फटने व लीक होने से पानी सड़क पर ही बह जाता है। गोड़वली गांव में पानी की सप्लाई लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर पिपरा बांध गांव से होती है...