देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और पीएलआई में भेदभाव को लेकर बैंककर्मियों ने गुरुवार की शाम को धरना प्रदर्शन किया। मांग शीघ्र नहीं माने जाने पर 11 सितंबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग के लिए प्रदर्शनधरना प्रदर्शन की शुरुआत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर कर्मचारी एकत्रित हुए। उसके बाद कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला मंत्री रैश्री प्रसाद ने कहा कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियंस के बीच मार्च 2024 में हुए हुए 12 वें द्विपक्षीय समझौते में शनिवार को अवकाश घोषित करने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार के तरफ से कोई द...