Deoria News: पांच दिन में 800 परिवारों ने ही कराई स्वगणना, रफ्तार धीमी
देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र में स्वगणना की रफ्तार धीमी होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 16 नवंबर से शुरू हुई स्वगणना के पांच दिन बाद भी महज 800 परिवारों का ही ऑनलाइन पंजीकरण हो सका है। इसमें करीब तीन हजार लोगों का विवरण दर्ज हुआ है, जबकि सलेमपुर तहसील क्षेत्र में छह लाख से अधिक लोगों की गणना होनी है। धीमी प्रगति पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को अपने आवंटित क्षेत्रों में रहकर लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है।
स्वगणना की धीमी प्रगति सलेमपुर तहसील क्षेत्र में तीन नगर पंचायत और तीन ब्लॉक शामिल हैं। यहां स्वगणना के लिए 16 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.