देवरिया, जुलाई 17 -- Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में जन्म प्रमाण पत्र से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ऐसे सभी बच्चों का चिन्हीकरण कर उनका विवरण एकत्र किया जाएगा, ताकि शीघ्र ही उनका जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सके और आधार कार्ड बनवाने में आ रही बाधा को दूर किया जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी परिषदीय विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां अध्ययनरत उन बच्चों की सूची तैयार करें जिनका जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बन सका है। इसके लिए विद्यालयों को अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर निर्धारित प्रारूप में आवश्यक सूचनाएं संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह...