देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव द्वारा जारी निर्देश के क्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जनपद के समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। सोमवार को जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को वितरित किया गया। 21 नवंबर को परीक्षा का समापन होगा।जिले में कुल 2221 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें कक्षा 1 से 8 तक कुल 1,498,38 छात्र अध्यनरत हैं। इन विद्यालयों में 17 नवंबर से दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 12.30 से 2.30 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- UP Borad 2027: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर लिस्ट ...