Deoria News: परिवहन मंत्री के निर्देश पर शुरू हुई महेन-देवरिया बस सेवा
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव से देवरिया को चलने वाली बस सेवा पिछले छह माह से बंद थी। परिहवन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर दोबारा बस सेवा शुरू करा दिया गया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है।रोजाना सुबह महेन से देवरिया के लिए परिवहन निगम की बस चलती थी। जो विगत छह माह पूर्व किन्हीं कारणों से बंद कर दिया गया था। बस का संचलन बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता ओर सेवानिवृत्त कैप्टन रविप्रताप सिंह ने बस सेवा दोबारा शुरू कराने के लिए पहल किया। उन्होंने बस सेवा शुरू न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दिया था। परिवहन निगम ने दोबारा बस सेवा को बहाल कर दिया है। बस से महेन गांव के अलावा करीब 50-60 गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.