देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: सोनूघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार खरजरवा गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने पूरी रात सड़क किनारे मंदिर में बैठकर गुजारी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खुखुन्दू थाना पुलिस ने महिला को सुरक्षित सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग से सुबिखर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे एक मंदिर में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला को अकेले बैठे देखा। मुंडेरा बुजुर्ग निवासी कामेश्वर सिंह और अन्य ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पति से झगड़ा होने के कारण वह घर छोड़कर चली आई और पूरी रात मंदिर परिसर में बिताई। इसके बाद तत्काल खुखुन्दू पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...