देवरिया, अक्टूबर 11 -- Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बरहज नगर के गौरा मोहल्ले में शनिवार की रात एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने उसकी मौत के लिए पत्नी और भलुअनी थाने के एक दरोगा को जिम्मेदार ठहराया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने गौरा पुलिस चौकी के सामने उसे रख कर हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों द्वारा मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। गौरा निवासी अमरनाथ यादव(50) की शादी भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित पोखरभिंडा निवासिनी नीरजा देवी से हुई थी। दोनों को दो पुत्र प्रिंस (12), कान्हा (6) व दो पुत्रियां रानी (14), छोटी (8) हैं। तकरीबन दो साल पूर्व से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। तीन माह पूर्व पत्नी अचानक गायब...