देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में संस्कृत संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा निदेशक मानवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पांचवें दिन शुक्रवार को लव-कुश द्वारा रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास काल की महत्वपूर्ण घटनाओं का कलाकारों ने सजीव मंचन किया। रामलीला की शुरुआत माता शबरी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के पंपापुर पर्वत पहुंचने से हुआ, जहां उनकी भेंट वानर राज सुग्रीव से होती है। दोनों के बीच मित्रता स्थापित होती है और श्रीराम सुग्रीव को उनके अधिकार एवं सम्मान की प्राप्ति के लिए बालि का वध करते हैं। इसके पश्चात सुग्रीव माता सीता की खोज के लिए वानर सेना को विभिन्न दिशाओं में भेजते हैं और हन...