देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नोनापार में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिली आर्थिक सहायता का चेक शुक्रवार को सौंपा गया। एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी के साथ गांव पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने परिवार को यह सहायता प्रदान की।नोनापार में 20 अक्टूबर की रात अपनी झोपड़ी में बालकिशुन, उनकी बेटी लीला, दामाद जितेन्द्र और उनका मासूम बेटा सनी सो रहे थे। आधी रात को लगी आग में पूरा परिवार एक साथ जिंदा जलकर खाक हो गया था। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों को भूमि का पट्टा कराने और दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन सांसद, विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दिया था। शुक्रवार को भाजपा नेता गिरधारी तिवारी के साथ एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बालकिशुन क...