देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: देवरिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद पर आपत्तिजनक टिप्पणी से निषाद समाज और निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।जिलाध्यक्ष विजय निषाद ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि गोरखपुर जिले के बांसगांव में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी व जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर डॉक्टर अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...