देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय की ईसीसी एजुकेटर से अश्लील हरकत करने के मामले मे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। एजुकेटर ने प्रधानाध्यापक पर ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था।मामले में प्रधानाध्यापक को शिक्षा विभाग ने पहले ही निलंबित कर ब्लॉक मुख्यालय से अटैच कर दिया है। छानबीन के बाद रामपुर कारखाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रधानाध्यापक उदयलाल बौद्ध के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करने तथा आपराधिक धमकी देने के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...