देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति-6 अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड भाटपाररानी के कंपोजिट विद्यालय बेलही मठ की कक्षा सात की छात्रा नित्या शर्मा को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। इस दौरान उन्होंने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एक दिन की एसडीएम बनीं नित्या शर्मा ने प्रशासनिक कार्यो की प्रक्रिया को करीब से समझा। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारियों की भूमिका और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।इस दौरान उपजिलाधिकारी दीप राज सिंह, तहसीलदार सुशील तिवारी, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार, ...