देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सुगही, टीचर कालोनी व लोहिया नगर में लिटिल फ्लावर स्कूल के दक्षिणी छोर पर स्थित नाला जाम होने से करीब दो सौ घरों का गंदा पानी रुका हुआ है। नाले का पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।इस समस्या को लेकर वार्डवासी शुक्रवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम क्षितिज द्विवेदी को पत्रक देकर नाले की सफाई कराने की मांग की है। वार्डवासियों का आरोप है कि नाले की सफाई के लिए कई बार कर्मचारियों से मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने नाले पर पत्थर रख दिया है, जिससे पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है। कर्नल साहब के ...