देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन के सुचारू रूप से संचालन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने सोमवार को रामपुर कारखाना व तरकुलवा विकास खंड के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने रामपुर कारखाना विकास खंड में प्राथमिक विद्यालय पोखर भिंडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया नंबर 1, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया नंबर 1 व तरकुलवा विकास खंड में पीएम श्री विद्यालय रामपुर गढ़ का निरीक्षण किया。

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी विद्यालयों में शिक्षकों को छात्र उपस्थिति, नामांकन बढ़ाने व छात्रों के ठहराव को लेकर कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में नामांकन के सापे...