Deoria News: नागपुर कमाने निकला युवक एक सप्ताह से लापता
देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी एक युवक नागपुर कमाने जाने के लिए घर से निकला, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। परिजन गोरखपुर एवं खुखुन्दू पुलिस को तहरीर देकर युवक की तलाश कराने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी खोजबीन की जा रहीं है।
नागपुर जाने के दौरान लापता थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी अजय सिंह यादव 20 नवंबर को नागपुर में कमाने के लिए घर से निकला था। उसके बड़े भाई रामरतन यादव उसे देवरिया रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे और टिकट कटवाकर नागपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना हुई थी। इसके अगले दिन 21 नवंबर की शाम अजय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.