देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में बुधवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने ट्रक चालक को गाली-गलौज व जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज की है। थाना क्षेत्र के नूनखार मकुनही निवासी अमरजीत पासवान (39) पुत्र बनारसी पासवान ट्रक चालक हैं।आरोप है कि बुधवार को थाना क्षेत्र के अधैला गांव निवासी गौरव यादव पुत्र वर्मा यादव ने शराब के नशे में उनके पास पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से अमरजीत की पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गौरव यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...