Deoria News: नवरात्रि उत्सव में छात्रों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग
देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के जीएम एकेडमी स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हीं बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों में सजकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा और भगवान गणेश की झांकी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, गरबा, काली तांडव और देवी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ऐ गिरी नंदिनी, जय अंबे बोल और अंबे तू है जगदंबे काली जैसी प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ला मार्टिन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव काली तांडव और ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.