Deoria News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारे से गूंजा नगर
देवरिया, जुलाई 17 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर में गुरुवार को धूमधाम से निकली। रथ पर सवार होकर नगर में घूमे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिया। हर ओर जय जगन्नाथ का जयघोष हो रहा था। भक्तों में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मची रही। महिलाओं ने छतों से रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की। नीलकंठ महादेव मंदिर पटेल नगर व बांके बिहारी मंगर साह सोना मंदिर आजाद नगर दक्षिणी में भगवान के श्रीविग्रह का विधि-विधान से स्नान-पूजन कराया गया। परंपरागत ढंग से से भगवान अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। नीलकंठ मंदिर से पुराना बरहज, पटेल नगर होते हुए रथयात्रा हनुमान गढ़ी पहुंचा, जहां भगवान का मिलन सोना मंदिर से रथ में सवार होकर निकले प्रभु से हुआ। जगह जगह लोगों ने भगवान सहित श्रद्धालुओं का जोरदार स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.