Deoria News: दो साल के बांड पर शासन से भेजे गए हैं डॉक्टर 18 में 17 ने किया ज्वाइन
देवरिया, जुलाई 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले को डेढ़ दर्जन डॉक्टर मिले हैं। इससे मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। दो साल के बांड पर शासन से सभी डाक्टर भेजे गए हैं। कुल 18 डॉक्टरों में 17 ने ज्वाइन कर लिया है। डॉक्टरों को सीएचसी, पीएचसी पर तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती बिना डॉक्टर वाले अस्पतालों पर की जायेगी। जनपद में अस्पतालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन उसके अनुसार डाक्टरों की संख्या में इजाफा नहीं होने से लोगों को इलाज कराने में परेशानी होती है। अधिकांश डाक्टरों को सीएचसी, पीएचसी पर तैनात किया गया है। जिससे दूर-दराज के अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शासन से रिक्त पदों पर तैनाती को शासन से डाक्टरों की मांग किया था। शासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.