देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कक्ष में देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष ने संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके पश्चात सर्वसम्मत से संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सर्व सम्मत से देवेंद्र मणि त्रिपाठी को पुनः अध्यक्ष व राजवंशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र मिश्रा व घनश्याम कुशवाहा उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि डॉ. राम नरेश सिंह, मोहम्मद, शंभू लाल, नागेंद्र श्रीवास्तव, रामवृक्ष को संगठन का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा रामनिवास पांडेय को मंत्री, सुनील सिंह को संयुक्त मंत्री, मिथिलेश तिवारी उपमंत्री, केदार प्रसाद को ऑडिटर बनाया गया। जबकि हनुमान तिवारी क...