Deoria News: देवरिया में 64 एटीएम कार्ड के साथ दो जालसाज गिरफ्तार
देवरिया, नवम्बर 15 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों में एटीएम कार्ड बदल कर लोगों का रुपया निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य रविवार को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 64 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। हालांकि इनके गिरोह के दो सदस्य फरार हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दोनों गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकसराय बदलदास की रहने वाली अंजू देवी की बेटी आंचल अपने पिता के खाते का एटीएम कार्ड लेकर सोनूघाट स्थित एटीएम पर रुपया निकालने के लिए कुछ दिन पहले गई थी। इस बीच पहले से मौजूद तीन युवकों ने रुपया निकालने में सहयोग करने की बात कही और एटीएम कार्ड ले लिया। इस बीच एटीएम कार्ड बदल कर दूसरा कार्ड दे दिया। साथ ही रुपया निकाल लिया। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.