देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मृत युवक भटनी थाना क्षेत्र के अलगटपुर गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तेज रफ्तार बाइक और एक टैम्पो के बीच भागलपुर-पिण्डी मार्ग पर जिरासो पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 7 बजे के आसपास आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार अमित कुमार गौतम (22) पुत्र अनिल कुमार निवासी अलगटपुर थाना भटनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उनके दोस्त लार थाना क्षेत्र के करचो निवासी करन प्रसाद (20) पुत्र कमलेश प्रसाद और लिफ्ट लेकर गाड़ी पर बैठा देवकली निवासी मनोज पुत्र स्व श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ती...