देवरिया, सितम्बर 12 -- Deoria News: मेहरौनाघाट (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के पटनेजी गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद देर रात पुलिस युवक को टावर से उतारकर मेडिकल जांच के ले गई। मटियरा जगदीश गांव का निवासी मनीष गोंड (25) पुत्र कन्हैया गोंड शनिवार की रात खरवनिया स्थित शराब की दुकान से शराब पीकर निकला और नशे की हालत में खरवनिया पुल से नदी में कूदने का प्रयास करने लगा। गनीमत रही कि समय रहते उसके पिता कन्हैया गोंड मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़कर किसी तरह सुरक्षित घर ले आए। घर पहुँचने के कुछ ही देर बाद युवक चुपके से फिर निकल गया और पटनेजी गांव के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। जब स्थानीय लोगों ने उसे टावर पर देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ...