Deoria News: देवरिया में मेडिकल कालेज की दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरने से मरीज की मौत, जांच के आदेश
देवरिया, अक्टूबर 5 -- Deoria News: देवरिया, हिटी। देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की दूसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती एक मरीज की रविवार की रात खिड़की से गिरने से मौत हो गई। मौत की घटना में बाद सनसनी फैल गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर रात को ही अपने घर चले गए। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच के बाद ही दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी。
मृतक की पहचान पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार के रहने वाले रामानुज चौहान (60) देवरिया मेडिकल कालेज में वार्ड संख्या दो के दूसरी मंजिल में भर्ती थे। चिकित्सकों के अनुसार लीवर रोग से ग्रसित थे। बताया जा रहा है कि देर रात वह वार्ड के खिड़की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.