देवरिया, अक्टूबर 21 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के समीप मंगलवार की आधी रात को बाइक सवार दो युवकों की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। एक साथ दो युवकों के हत्या की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मईल थाना क्षेत्र के ईटहुरा हजाम निवासी विनय यादव व करजहां निवासी वकील यादव एक ही बाइक से रात को लार की तरफ गए थे। आधी रात को दोनों लोग घर को लौट रहे थे, अभी रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात लोगों ने दोनों की चाकू मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- देवरिया में डबल मर्डर, बाइक सवार दो युवकों की चाकू मारकर हत्या उधर से गुजर रहे लोगों ने दोनों को घ...