देवरिया, अक्टूबर 10 -- Deoria News: मेहरौनाघाट (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में गुरुवार की रात घर के बरामदे में सो रही 62 वर्षीय महिला के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला बोल कर लहूलुहान कर दिया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। महिला का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर सीओ सलेमपुर गौरव सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच की। साथ ही जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेने का निर्देश लार पुलिस को दिया है। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव निवासी सुभावती देवी (62) पत्नी वकील राजभर शुक्रवार की रात में घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सो रही महिला पर चाकुओं से हमला ...