देवरिया, अक्टूबर 23 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरी बाजार में शुक्रवार की शाम को एक बेटी ने अपने बाबा को कंधा देने के साथ श्मशानघाट पहुंचकर मुखाग्नि दी। यह मंजर देख सबकी आंखें नम हो गईं। गौरीबाजार के गौरीखुर्द के 65 वर्षीय श्यामलाल चौहान की शुक्रवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके इकलौते बेटे श्रीकांत की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी थी। उससे चार पुत्रियां रिंकी, मोना, आरती व नेहा हैं। मोना की मौत हो चुकी है और अन्य बहनों की शादी हो चुकी है। आरती की अभी शादी नही हुई है। बाबा के मौत होने पर परिवार और ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा होने लगी कि इनको मुखाग्नि कौन देगा। इसीबीच आरती आगे बढ़ी और बोली अपने बाबा के पार्थिव शरीर को कंधा देने के साथ वह मुखाग्नि भी देगी। इतना सुनते ही कुछ देर के ल...