Deoria News: देवरिया में पढ़ने जा रही कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले में स्कूल जा रही एक कक्षा दो की छात्रा के साथ एक युवक ने शनिवार को दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि, लोगों की नजर पड़ गई और लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शहर के एक मोहल्ले में एक महिला अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहती है। उसके बच्चे प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। 10 वर्षीय बेटी कक्षा दो में एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ती है। शनिवार की सुबह वह पढ़ने के लिए घर से निकली। इस बीच साइकिल से घूम रहा एक युवक उसे एक झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने शोर करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी धुनाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.