Deoria News: देवरिया में तैयार पटाखा की बिहार तक पहुंचती है खेप
देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के रामपुर कारखाना व महुआडीह थाना क्षेत्र अवैध पटाखा कारोबार का हब बन चुके हैं। यहां हर वर्ष भारी मात्रा में पटाखा तैयार होता है। यहां तैयार होने वाले पटाखा की खेप गोरखपुर मंडल के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार तक पहुंचती है। हाल ही में महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है और दो लोगों को जेल भी भेजा गया है।
अवैध पटाखा पर पुलिस की नजर दशहरा व दीपावली पर लोग पटाखा फोड़ कर खुशी का इजहार करते हैं। हर वर्ष जिले में करोड़ों रुपये का पटाखा का कारोबार होता है। ऐसे तो जिले में पटाखा बनाने व बेचने वाले को लाइसेंस मिला है। इसके अलावा भी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़, महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.