Deoria News: देवरिया में चलती कार से युवती का शव फेंक भागे, हड़कंप
देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली के समीप चलती कार से शनिवार देर शाम एक युवती का शव फेंकने से सनसनी फैल गई। युवती हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
चलती कार से फेंका युवती का शव शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे लोग सड़क पर टहल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कन्हौली गांव के समीप एक कार रुकी और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले कार से एक युवती को लोगों ने फेंका और रामलक्षन चौराहे की ओर फरार हो गए। लोग वहां पहुंचे तो अवाक रह गए। मौके पर 24 वर्षीय युवती का शव पड़ा था। शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान थे। वह सलवार-सूट पहने थी। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.