देवरिया, अक्टूबर 11 -- Deoria News: बरियारपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार में रविवार की भोर में एक चाय की दुकान में अनियंत्रित स्कार्पियो घुस गई। जिससे दुकान में सो रही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस वाहन को कब्जे में ले ली है। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। लाहिलपार चौराहे पर बच्चन चौहान चाय की दुकान चलाते है। शनिवार की रात दुकान बंद करने के साथ ही उसी में सो गए। दुकान में उनकी पत्नी चंद्रावती देवी भी सो रही थी। भोर में अचानक एक स्कार्पियो घुस गई। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान में सोई चंद्रावती देवी घायल हो गई।उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की म...