देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दीपावली का पर्व मनाने घर आए युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार की रात वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। परिजन उसे घर ले आए थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: हाईवे किनारे विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौतयुवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव निवासी सुमित यादव (24) पुत्र सुरेश यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह महाराष्ट्र के पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार शाम करीब सात बजे वह दो दोस्तों के साथ बाइक से बीरपुर मिश्र चौराहे पर गया था। ...